अल्मोड़ा

अंकिता हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलकित आर्य अल्मोड़ा कारागार में शिफ्ट

एस एस कपकोटी ब्यूरो अल्मोड़ा

उत्तराखंड का चर्चित अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य को चमोली जेल से अल्मोड़ा जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।

सूत्रों की मानें तो चमोली पुरसाड़ी कारागार में तलाशी के दौरान 20 जुलाई को पुलकित ने जेलर त्रिलोक चंद्र आर्य से हाथापाई कर दी थी। जिसके बाद जेलर ने पुलकित के खिलाफ चमोली कोतवाली में मामला दर्ज कराया था।

दरअसल जुलाई माह में भी कोर्ट में पेश करने के बाद पुलकित को पुरसाड़ी कारागार लाया जा रहा था। कारागार के बाहर तलाशी के दौरान उसने जेलर के साथ अभद्रता की थी।जेलर त्रिलोक चंद्र आर्य के अनुसार कारागार में बंदियों को कोई भी सामान अपने साथ बैरक में ले जाने की अनुमति नहीं होती है, लेकिन पुलकित सामान को अपने साथ ले जाने लगा। रोके जाने पर उसने हाथापाई की। जिसके बाद इस मामले में चमोली कोतवाली में पुलकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!