एक्सक्लूसिव खबरेंचंपावत

नमामि गंगे के तत्वावधान में महाविद्यालय लोहाघाट में माघोत्सव खिचड़ी पर्व मनाया

ब्यूरो चीफ जगदीश चंद्र जोशी

चंपावत! आज नमामि गंगे के तत्वावधान में महाविद्यालय लोहाघाट में माघोत्सव खिचड़ी पर्व मनाया गया! जिसमें समाज सेवक गीतांजलि सेवा संस्थान से श्री सतीश पांडेय व पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री सचिन जोशी, छात्र संघ से अग्रिमा पुनेठा, मनीष बिष्ट, श्री मुकेश कुमार व समस्त महाविद्यालय के प्राध्यापक व कर्मचारी उपस्थित रहे!

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ लता कैड़ा ने की और उन्होंने नमामि गंगे के कार्यक्रम जो हो रहे हैं उनकी सराहना की और स्वयं को स्वच्छता के लिए तैयार रहने को कहा! श्री सचिन जोशी ने नमामि गंगे के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर स्वच्छता कार्यक्रमों में सहयोग किया और समाज में स्वच्छता अभियान में हमेशा सहयोग देने व महाविद्यालय के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का आश्वासन दिया! श्री सतीश पांडेय ने वृक्षारोपण और लोहावती में नमामि गंगे के तत्वावधान में किये गए कार्यों की सराहना की। डॉ सुमन पान्डेय् नोडल ने सभी का आभार व्यक्त किया! मंच संचालन डॉ कमलेश सक्टा द्वारा किया गया! सभी ने महाविद्यालय में माघ खिचड़ी ग्रहण की व नमामि गंगे का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!