अल्मोड़ा
रामलीला देखने आये लोगों को दी साइबर,महिला सुरक्षा,नवीन कानूनों सहित विभिन्न विषयों की जानकारियां
ब्यूरो गढ़वाल की पीड़ा
अल्मोड़ा। एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर जनजागरुकता अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक द्वारा छड़ौजा लमगड़ा में रामलीला मंचन के दौरान उपस्थित स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों,गणमान्य व्यक्तियों, महिलाओं, युवाओं,बच्चों को आधुनिक तरीकों से होने वाले साइबर अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया।
साथ ही नशे के दुष्परिणामों से आगाह किया और नवीन कानून,महिला सुरक्षा,यातायात नियमों,उत्तराखंड पुलिस एप,गौरा शक्ति,साइबर हेल्पलाइन 1930,महिला हेल्पलाइन 1090 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया।












