Blog

15 जुलाई से 20 जुलाई तक मनाया जाएगा हरेला सप्ताह, प्रधानाचार्य के नेतृत्व में विद्यालय के स्टाफ ने वन विभाग के साथ किया पौधारोपण

एस एस कपकोटी ब्यूरो अल्मोड़ा

सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाने वाला उत्तराखंड का लोकप्रिय पर्व हरेलापर्व पर विवेकानन्द इण्टर कॉलेज रानीधारा द्वारा प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल की नेतृत्व में स्टाफ ने वन विभाग के साथ मिलकर हरेला पर्व के पूर्व संध्या पर वृक्षारोपण किया, इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य  मोहन सिंह रावत व विद्यालय स्टाफ व छात्रों ने वन क्षेत्राधिकारी  दीपक पंत (मृग विहार एन० टी० डी ० अल्मोड़ा)  व उनकी टीम साथ मिलकर अल्मोड़ा मृग विहार क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर प्रकृति को हरा-भरा करने का संदेश देने का  प्रयास किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय द्वारा दिनांक 15 जुलाई से 20 जुलाई तक हरेला सप्ताह मनाने का निर्णय लिया है। रावल ने छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए उन्हें प्रकृति संरक्षण का महत्व समझाया और बताया कि पूरे सप्ताह भर विभिन्न कार्यक्रम  निबंध प्रतियोगिता , भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, एवं जागरुकता रैली निकालकर लोगो को जागरूक किया जायेगा ।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!