सामान्य प्रेक्षक गगनदीप सिंह बरार ने हल्द्वानी विधान सभा के 8 मतदान केन्द्र के साथ ही 39 पोलिंग स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया
संवाददाता तनुजा पांडे
हल्द्वानी! सामान्य प्रेक्षक गगनदीप सिंह बरार ने हल्द्वानी विधान सभा के 8 मतदान केन्द्र के साथ ही 39 पोलिंग स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया।
सामान्य लोक सभा निर्वाचन 2024 के सफल संपादनार्थ सामान्य प्रेक्षक गगनदीप सिह बरार ने हल्द्वानी के 8 मतदान केन्द्र ललित आर्य महिला इन्टर कालेज, रा.पू.मा.वि. बनभूलपुरा, रा.प्रा. वि. बनभूलपुरा,रा. बा.इ.का. बनभूलपुरा, रा.प्रा.वि. गांधीनगर, रा.क.उ.मा.वि. गांधीनगर,रा.प्रा.वि. इन्द्रानगर तथा रा.इ.का. बनभूलपरा का स्थलीय निरीक्षण के साथ ही हल्द्वानी क्षेत्र के 39 बूथों का भी निरीक्षण के साथ ही पुलिस के बगीचा बूथ का भी निरीक्षण किया।

प्रेक्षक श्री बरार ने मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट बीएलओ और पर्यवेक्षकों के साथ सेक्टर और संबंधित मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे तथा एक पोलिंग बूथ पर एक माइक्रो आब्जर्वर उपस्थित रहेगा। उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथ का एंट्री और एग्जिट गेट अलग-अलग हो यह भी सुनिश्चित करें।












