अल्मोड़ाएक्सक्लूसिव खबरें

जनगणना-2027 के प्रचार वाहन को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , स्व-गणना के लिए लोगों को करेगा जागरूक

 

ब्यूरो गढ़वाल की पीड़ा

 

 

 

 

 

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को लेकर अल्मोड़ा में जागरूकता अभियान शुरू हो गया है। आमजन को स्व-गणना यानी सेल्फ एन्यूमरेशन प्रक्रिया की जानकारी देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से जनगणना प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को ऑनलाइन स्व-गणना के लिए जागरूक करेगा।

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस दौरान नागरिक निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सही और पूर्ण जानकारी दर्ज करें तथा प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्राप्त स्व-गणना आईडी को सुरक्षित रखें, क्योंकि आगे की जनगणना प्रक्रिया में इसकी आवश्यकता होगी।

जनगणना निदेशालय उत्तराखंड और भारत सरकार की ओर से भेजा गया यह प्रचार रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को स्व-गणना की प्रक्रिया और जनगणना में सहभागिता के महत्व की जानकारी देगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनामिका सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!