एक्सक्लूसिव खबरेंपिथौरागढ़

जिलाधिकारी ने किया पाँखू स्थित आई.टी.आई. भवन का निरीक्षण, पुनः संचालन की प्रक्रिया तेज

ब्यूरो चीफ गढ़वाल की पीड़ा

पिथौरागढ़! मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पुंगराऊ महोत्सव में वर्चुअल माध्यम से जुड़कर इस क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा प्रदान करने हेतु आई.टी.आई. कॉलेज के पुनः संचालन करने के क्रम में जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने आज पाँखू स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.) भवन का स्थानीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा आवश्यक मरम्मत एवं संसाधनों की उपलब्धता आदि को सुचारू करने हेतु मंथन किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि युवाओं को तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराने के लिए आई.टी.आई. का पुनः संचालन प्राथमिकता में रखा गया है, उन्होंने आई.टी.आई. को शीघ्र चालू करने की प्रशासन की प्रतिबद्धता को स्थानीय जनता के समक्ष पुंगराऊ महोत्सव में रात को लगी चौपाल लगा कर बताया। उन्होंने कहा कि इस संस्थान के खुलने से युवाओं को तकनीकी शिक्षा एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण के बेहतर अवसर मिलेंगे, जिससे उनकी रोजगार संभावनाएं बढ़ेंगी।
उन्होंने बताया कि सरकार युवाओं को आधुनिक तकनीकों और कौशल विकास से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आईटीआई की यह पहल वोकशनल ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट को नया आयाम देगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!