Blog

मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने ग्राम्य विकास विभाग में कार्यरत श्री राजेन्द्र सिंह मन्द्रवाल, परियोजना अर्थशास्त्री के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

प्रधान संपादक अनिल रावत

हरिद्वार! मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने ग्राम्य विकास विभाग में कार्यरत श्री राजेन्द्र सिंह मन्द्रवाल, परियोजना अर्थशास्त्री के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि श्री राजेन्द्र सिंह मन्द्रवाल का विगत दिनांक 03 नवम्बर, 2023 को आकस्मिक निधन हो गया था। विकास भवन रोशनाबाद में शनिवार को श्री राजेन्द्र सिंह मन्द्रवाल की दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा परिजनों को यह दारूण दु‘ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ग्राम्य विकास विभाग परिवार की ओर से 02 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गयी, प्रार्थना में श्री प्रतीक जैन मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार, श्री के. एन. तिवारी, परियोजना निदेशक, डीआरडीए, श्री वेदप्रकाश, जिला विकास अधिकारी, श्री विरेन्द्र रावत, मुख्य व्यक्तिक अधिकारी, श्री सतपाल रावत प्रशासनिक अधिकारी, श्री सी.एम. त्रिपाठी, श्री नवीन नौटियाल स. संख्याधिकारी, श्री टी.एस. पाल, अन्वेषक तकनीकी, श्री जगमोहन नयाल, प्रधान सहायक, श्री यशपाल नेगी, लेखाकार, श्री सुशील शर्मा, कार्यालय अधीक्षक, श्री राजेश कुमार, व्यैक्तिक सहायक, श्री हरेन्द्र सिंह, कनिष्ठ सहायक सहित सभी कार्मिक शामिल हुये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!