अल्मोड़ा

यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 113 वाहन स्वामियों पर हुई चालानी कार्यवाही

 

ब्यूरो गढ़वाल की पीड़ा

 

 

 

 

अल्मोड़ा । त्यौहारों के समापन के बाद पहाड़ी क्षेत्रों से अपने-अपने कार्यक्षेत्र की ओर लौटने वाले लोगों की संख्या काफी रहती है जिससे वाहनों में ओवर सवारी बिठाने के कारण होनी वाली दुर्घटनाओं में लगाम लगाने हेतु एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को सघन वाहन चेकिंग करने के निर्देश दिये गये है।

जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों/यातायात निरीक्षक/ इंटरसेप्टर प्रभारी के नेतृत्व में जनपद पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

जिसके चलते वाहन चालकों व परिचालकों को सख्त हिदायत दी जा रही है कि वाहन में क्षमता से अधिक सवारी न बिठाये और ओवर स्पीड, नशे में वाहन न चलाये। साथ ही यात्रियों को जागरुक किया जा रहा है कि यदि कोई चालक, परिचालक वाहन में ओवर सवारी बिठाता है या नशे में वाहन चलाते हुए दिखता है तो तत्काल डायल 112 में उसकी सूचना दें, पुलिस द्वारा ऐसे लापरवाह चालक, परिचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

इस दौरान यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 113 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी। चेकिंग अभियान लगातार जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!