एस एस कपकोटी ब्यूरो अल्मोड़ा
नगर पालिका परिषद, अल्मोडा के तत्त्वाधान में,भारत सरकार की महत्वपूर्ण 13 योजनाओ में एक पी०एम० स्वनिधि योजना एवं स्वनिधि से समृद्धि योजना के व्यापक प्रचार प्रसार प्रथम चरण के लक्ष्यों की शत प्रतिशत की पूर्ति, स्वीकृत / वितरण हेतु लम्बित आवेदन पत्रों के निस्तारण हेतु एक कैम्प का आयोजन नगर किया गया।
पी०एम० स्वनिधि योजना के तहत नगर क्षेत्र में विद्यमान फेरी फड़ व्यवसायियों को शुरूआत में 10 हजार रू0 तक का कार्यशील पूंजी ऋण प्रदान करने की शुरुवात कोरानाकाल 2020 में की गई थी। बाद में लाभार्थियों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुये रू 20 हजार का दूसरा ऋण एवं उसके बाद रू० 50 हजार का ऋण दिया जाता है।
केन्द्र सरकार द्वारा 7 प्रतिशत एवं राज्य द्वारा 2 प्रतिशत सहित कुल 9 प्रतिशत व्याज अनुदान की छूट दी जाती है।
, नगर पालिका परिषद, अल्मोड़ा की सिटी मिशन मैनेजर शान्ता गुरुरानी ने कैम्प का संचालन करते हुये सभी बैंकों को योजना में स्वीकृत / वितरण हेतु लम्बित आवेदन पत्रों के निस्तारण हेतु जानकारी प्रदान की।
कैम्प में उपस्थित लीड बैंक अधिकारी डी०एस०गर्याल द्वारा सभी बैंकों को भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना के प्रति लापरवाही न बरतने एवं बैंक स्तर से स्वीकृत एवं लम्बित आवेदनों के तत्काल निस्तारण एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। स्वनिधि से समृद्धि योजना अन्तर्गत पी०एम०स्वनिधि योजना के लाभार्थियों एवं उनके स्वजनों को पी०एम०जनधन योजना, पी०एम०सुरक्षा बीमा योजना, पी०एम०जीवन ज्योति बीमा योजना, से लाभान्वित किया जाने हेतु निर्देशित किया गया जिस हेतु पी०एम०स्वनिधि पोर्टल पर विभागवार योजना के क्रियान्वयन हेतु यूजर आई०डी० पासवर्ड बैंकों को उपलब्ध कराये गये।
पी०एम०स्वनिधि योजना के तहत प्रथम चरण के ऋण हेतु 11 लाभार्थियों के किये गये। विभिन्न बैंको में द्धितीय को सूची उपलब्ध करायी गयी। एल०ओ०आर जारी एवं तृतीय ऋण हेतु लम्बित आवेदनों के निस्तारण हेतु बैंक अधिकारियों ने कैम्प में पी०एम०स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को डिजिटल लेन-देन हेतु विस्तृत जानकरी दी गयी तथा पेमेन्ट एग्रीगेटर मनोज भटट द्वारा डिजिटल लेन-देन हेतु 14 लाभार्थियों को क्यू आर कोड (यू०पी०आई०आई०डी०) मी उपलब्ध कराये गये।
कैम्प में लीड बैंक अधिकारी डी०एस०गर्याल, बैंक ऑफ बडौदा से ब्रान्च मैनेजर विपिन नेगी यूनियन बैंक से ब्रान्च मैनेजर नेहा पाण्डे, केनरा बैंक से मानु भास्कर फुलारिया, पंजाब नेशनल बैंक से दिवेश, एच०डी०एफ०सी०बैंक से हिमांशु काण्डपाल, यूको बैंक से ब्रान्च मैनेजर यशपाल एवं अमित कुमार, बन्धन बैंक से प्रेम रैतेला सहित फेरी फड़ व्यवसायी लोरीक साह, गंगा देवी. मनोज साह, श्रीमती नीमा नगरकोटी, l रंजना भण्डारी, डे०एन०यू०एम० कार्यालय से, रमेश चन्द्र तिवारी, दीपा जोशी. गीता भटट, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।












