एक्सक्लूसिव खबरेंलक्सर

पुरानी रंजिश और भूमि विवाद में गांव दादूपुर में पिता पुत्र की गोली मारकर निर्मम हत्या

वरिष्ठ संवाददाता नाथीराम कश्यप

लक्सर। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर स्थित गांव दादूपुर में रविवार को बाइक सवार बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए पिता-पुत्र की गोली मार कर हत्या कर दी। गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल दोनों ने दम तोड़ दिया मृतकों की पहचान सरदार सुखविंदर सिंह और उसके पुत्र मुख्तियार सिंह के रूप में हुई है। दिनदहाड़े हुए दोहरे हत्याकांड से गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहरा मच गया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो हमलावर गांव दादूपुर पहुंचे और पिता-पुत्र को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, अचानक हुई गोलीबारी से गांव में अफरातफरी मच गई। गोलियां लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े, घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया लेकिन दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दोहरी हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बाल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।

प्राथमिक तौर पर वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है पुलिस हमलावरों की पहचान करने के साथ ही वारदात के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई है। एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या से गांव में दहशत व तनाव का माहौल है। गांव में पुलिस बल लगा दिया गया है।

परिजनों के अनुसार लगभग सात लोग तीन बाइक पर सवार होकर आए थे जिनमें अंकुर, मेघा, मोहित, बिल्लू और सोनू की पहचान उन्हें हुई है। बाकी ट्रैक्टर के पीछे छुप गए थे बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले बेटे सुखविंदर सिंह को गोली मारी, गोली की आवाज सुनकर पिता मुख्तियार सिंह घर से बाहर आए तो हमलावरों ने उन्हें भी निशाना बनाकर गोली मार दी। परिजनों ने पुलिस को चार संदिग्ध आरोपियों के नाम भी बताए हैं,प्राथमिक जानकारी के अनुसार सितंबर 2025 में हुए एक हत्याकांड को लेकर चाचा- भतीजे के बीच चली आ रही रंजिश को इस दौहरे हत्याकांड की वजह माना जा रहा है। हालांकि हत्या में रंजिश की भूमिका भूमि विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस विभाग हर एंगल से इस घटना की जांच में जुटा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!