ऐतिहासिक अल्मोड़ा कारागार परिसर में धूम धाम से मनाया गया अगस्त क्रांति दिवस
एस एस कपकोटी ब्यूरो अल्मोड़ा
ऐतिहासिक अल्मोड़ा कारागार परिसर में बड़ी धूम धाम से अगस्त क्रांति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नेहरू वार्ड में पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर द्वीप प्रज्वलित के साथ अगस्त क्रांति के वीर शहीदों को नमन किया गया।
इस दौरान जेल परिसर में सभी के द्वारा नेहरू समेत सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई।
बता दें कि ऐतिहासिक अल्मोड़ा जेल में जवाहर लाल नेहरू, बद्रीदत्त पांडे, हरगोविंद पंत, सैयद अली जहीर, खान अब्दुल गफ्फार खान, दुर्गा सिंह रावत समेत अन्य क्रांतिकारी नेता निरुद्ध रहे थे।
कार्यक्रम में ग्रेस हाई स्कूल के बच्चों द्वारा सुंदर प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहित किया गया। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य तथा भाषण के माध्यम से समा बांधा। सभी वक्ताओं ने भारत छोड़ो आंदोलन के इतिहास, तत्कालीन परिस्थितियों आदि के बारे में अपने अपने विचार रखे तथा कहा कि अल्मोड़ा की जेल एक ऐतिहासिक जेल है। इस जेल से बहुत से वीर स्वतंत्रता सेनानियों का इतिहास जुड़ा हुआ है। इस दौरान कारागार में निरुद्ध व्यक्तियों ने भी सांस्कृतिक गीतों के माध्यम से समां बांधा ।
जेल अधीक्षक जयंत पांगती ने कहा कि आज परिस्थितियां पूर्व की अपेक्षा काफी बदल गई हैं। उन्होंने जेल के बारे में कहा कि यह बंदी गृह न होकर सुधार गृह है। यहां अपराधियों को स्वसुधार हेतु प्रेरित किया जाता है।












