अल्मोड़ाएक्सक्लूसिव खबरें

राष्ट्रीय एकता दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस ने ली एकता और अखंडता की शपथ

ब्यूरो गढ़वाल की पीड़ा

 

 

 

अल्मोड़ा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा सहित जनपद के समस्त थाना, कोतवाली एवं अग्निशमन केंद्रों में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली।

इस दौरान पुलिस कर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए स्वयं को समर्पित रखने का संकल्प लिया। साथ ही देशवासियों के बीच राष्ट्रीय एकता, आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

अल्मोड़ा पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पुलिस कर्मियों ने संकल्प लिया कि वे राष्ट्र की एकता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सदैव कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!