अल्मोड़ा बड़ी खबर …. दो भाईयों पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला करने वाले पिता, पुत्र और चाचा को अल्मोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार
ब्यूरो गढ़वाल की पीड़ा
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा बाजार में दो भाईयों पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला करने वाले पिता, पुत्र और चाचा को अल्मोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार है।
पुलिस के मुताबिक दिनांक 13.10.2025 को अल्मोड़ा निवासी एक महिला श्रीमती सीमा जोशी ने तहरीर दी कि उनके पति दीपक चन्द्र जोशी व जेठ जगदीश चन्द्र जोशी के साथ अभियुक्तगण विकास पवार, ध्रुव पवार, आशुतोष पवार व आशु पवार के द्वारा गाली-गलौच तथा चाकू से जानलेवा हमलाकर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में मु0अ0स0- 91/2025 धारा 115(2)/118/109/351(2)/352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देवेन्द्र पींचा, ने तत्काल आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु सम्बन्धितों को निर्देशित किया गया।
जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में कोतवाली व0उ0नि0 श्री सतीश चन्द्र कापड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 13.10.2025 को मुकदमा पंजीकृत के 01 घंटे के अन्दर अभियुक्तगण विकास पावर, ध्रुव पवार व आशुतोष पवार को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी ने कहा कि
इस प्रकार के कृत्य करने वालों को कतई बख्शा नहीं जायेगा। ऐसे आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी।पकड़े गए अभियुक्तगणों में विकास पवार उम्र-42 वर्ष पुत्र स्व श्री रुप लाल निवासी लाला बाजार अल्मोड़ा-आशुतोष पवार उम्र- 40 वर्ष पुत्र स्व श्री रुप लाल निवासी लाला बाजार अल्मोड़ा-ध्रुव पवार उम्र- 18 वर्ष पुत्र विकास पवार निवासी लाला बाजार अल्मोड़ा शामिल हैं।इनमें से अभियुक्त आशुतोष पवार –
1-मु0अ0स0- 64/2024 धारा 323/504/506 भा0द0वि0
2-मु0अ0स0-65/2024 धारा 147/323/325 भा0द0वि0
3-मु0अ0स0-66/2024 धारा 427/504/506 भा0द0वि0
4-मु0अ0स0-67/2024 धारा 323/504/506 भा0द0वि0 मामले दर्ज हैं।












