अल्मोड़ा पहुंचे कृषि कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय बजट को बताया समावेशी बजट
एस एस कपकोटी ब्यूरो जीकेपी
अल्मोड़ा – अपने दो दिवसीय कुमाऊं दौरे पर अल्मोड़ा पहुंचे कृषि सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय बजट पर चर्चा की।
उन्होने कहा कि वर्ष 2026 – 27 के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा जो बजट पेश किया गया है वह समावेशी बजट है इस बजट से पूरे देश में विकास तीव्र गति से आगे बढ़ेगा।
कहा कि ये बजट भारत को आगे बढ़ाने वाला बजट है। इस बजट में शिक्षा में 110 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।उन्होंने कहा कि यह एक राष्ट्र निर्माण का बजट है , इस बजट में देश के विकास के हर पहलु को ध्यान में रखा गया हैं।
कहा कि इस बजट में छोटे-छोटे शहरों के टूरिज्म को बढ़ावा देने का प्रावधान किया गया है जिसका सबसे ज्यादा फायदा उत्तराखंड को होने वाला है क्योंकि उत्तराखंड में सबसे ज्यादा पर्यटन से आए होती है,
इसलिए टूरिज्म के क्षेत्र में इस बजट से प्रदेश को बहुत बड़ा फायदा होगा इसके लिए वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री को बधाई देता हूं साथ ही उन्होंने कहा कि किया बजट एक समावेशी बजट है राज्य के विकास को आगे बढ़ने वाला बजट है साथियों उन्होंने कहा कि इस पर अभी प्रदेश के मुख्यमंत्री लोगों की राय ले रहे हैं,
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राज्य बनने के बाद हमारी खेती कम हो गई है लेकिन उत्पादन बढ़ा है इस बजट में कृषि क्षेत्र के लिए पूर्व से अधिक धनराशि रखी गई है, वही सड़क मार्ग के लिए 21 हजार करोड़ रूपये रखे गए हैं।
प्रदेश के लिए इस बजट में स्वास्थ्य पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है, साथ ही ट्रेकिंग के लिए विशेष ख्याल रखा गया हैं,प्रदेश के शिक्षा और स्वास्थ्य के बजट पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस बजट से प्रदेश की शिक्षा स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं और बेहतर होगी।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल,भाजपा पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, नगर निगम मेयर अजय वर्मा, पूर्व विधायक व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला,भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, जिला महामंत्री दर्शन नैनवाल, कैलाश गुरुरानी, पार्षद अमित शाह मोनू, प्रकाश भट्ट सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।












