एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच की मांग को लेकर हरिद्वार में कांग्रेस ने मार्च निकाला

जिला प्रभारी गुलफान अहमद

हरिद्वार। अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत के नेतृत्व में सोमवार को हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
मार्च के दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव राव फरमान अली एडवोकेट ने कहा कि आज पूरा उत्तराखंड अंकिता भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है, लेकिन भाजपा सरकार इस मुद्दे पर मौन साधे हुए है। उन्होंने कहा कि जनता उस “वीआईपी” का नाम जानना चाहती है, जिसकी स्पेशल सर्विस के लिए अंकिता पर दबाव बनाया गया था और इनकार करने पर उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने वीआईपी को बचाने के लिए सीबीआई जांच से बच रही है।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने प्रभावशाली नेता को बचाने के लिए घटना से जुड़े रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलवाकर साक्ष्य मिटाने का काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे हत्याकांड के असली गुनहगारों को बचाने का प्रयास किया गया है।
राव आफाक अली ने आगे कहा कि एक भाजपा नेता की कथित पत्नी द्वारा वायरल किए गए ऑडियो ने न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश में हलचल मचा दी है। उन्होंने मांग की कि हत्याकांड में शामिल सभी दोषियों को बेनकाब किया जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो कांग्रेस इस मामले को लेकर सड़कों पर आंदोलन जारी रखेगी।
इस अवसर पर राजबीर चौहान, वरुण बालियान, तेलूराम प्रधान, महेश प्रताप राणा, विधायक रवि बहादुर, डॉ. संजय पालीवाल, गुलशन बुला चौधरी सलेमपुर जिला अध्यक्ष बालेश्वर, महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, मखबूल कुरैशी, पूर्व अध्यक्ष फुरकान अली, सुहैल कुरैशी, बी.एस. तेज्यान सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!