सड़क की बदहाली से ग्रामीणों में आक्रोश, समस्या हल नहीं हुई तो विधायक के गांव में प्रवेश का करेंगे विरोध

एस एस कपकोटी ब्यूरोचीफ जीकेपी
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम सभा आघार-मटेला में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सड़क की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने अपनी आवाज उठाते हुए जल्द समाधान की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सड़क की स्थिति में सुधार नहीं किया गया, तो वे विधायक के गांव में प्रवेश का विरोध करेंगे।
इस संबंध में साझा किए गए वीडियो में ग्राम प्रधान सहित कई ग्रामीण सड़क की दुर्दशा को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त करते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की समस्या का समाधान किया जाना जरूरी है। लंबे समय से सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर उठ रही आवाज अब विरोध की चेतावनी तक पहुंच गई है।
ग्रामीणों ने संबंधित जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से सड़क की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की इस नाराजगी के बाद सड़क की स्थिति सुधारने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।














