अल्मोड़ाएक्सक्लूसिव खबरें

उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा .. जगदीश जोशी अध्यक्ष अशोक पांडे बने महासचिव 

 

ब्यूरो गढ़वाल की पीड़ा

 

 

 

 

 

अल्मोड़ा- उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा की कार्यकारिणी के शुक्रवार को हुए आम चुनाव में जगदीश चंद्र जोशी अध्यक्ष चुने गए। जबकि महासचिव पद पर अशोक पांडे ने जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर कमलेश कनवाल ने शानदार जीत हासिल की जबकि कोषाध्यक्ष पद पर संतोष बिष्ट ने बाजी मारी। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पंत की देखरेख में हुई। जबकि अल्मोड़ा बार के पूर्व अध्यक्ष महेश चंद्र सिंह परिहार ने आबजरवर की भूमिका निभाई। सूचना विभाग के सहायक लेखाकार प्रवीण गौड़ व कनिष्ठ सहायक मोहित रावत ने सहयोग किया।

वहीं क्लब के अन्य पदों में एकल नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया। इनमें संप्रेक्षक हरीश चंद्र भंडारी उप सचिव संस्थागत मोहित अधिकारी के साथ ही कार्यकारिणी सदस्य किशन जोशी हिमांशु लटवाल चुने गए।

क्लब के कुल 62 सदस्यों ने 56 ने मतदान में भाग लिया। इधर चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए निर्वतमान अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश पंत ने सभी का आभार जताया। निर्वतमान कार्यकारिणी के सचिव रहे रमेश जोशी कोषाध्यक्ष शिवेंद्र गोस्वामी आदि ने चुनाव संपन्न कराने में विशेष सहयोग दिया।

इधर नव निर्वाचित अध्यक्ष जगदीश जोशी सहित सभी पदाधिकारियों ने मतदाताओं का आभार जताया है। कहा है कि क्लब को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक तौर पर प्रयास किए जाएंगे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!