अल्मोड़ाएक्सक्लूसिव खबरें

दो सूत्रीय मांग को लेकर जिलाधिकारी से मिला व्यापार मंडल

संवाददाता गढ़वाल की पीड़ा 
अल्मोड़ा । जिला व्यापार मंडल और नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने जाखन देवी में सीवर लाइन पड़ने से मार्ग में उत्पन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी अल्मोड़ा से मुलाकात की और समस्याओं से अवगत कराया और संबधित विभाग जल निगम की लचर कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि एक महीने की परमिशन लेकर 5 महीने काम को खीच दिया गया है और काम अभी भी पूरा नहीं हुआ है पूरे नगर का यातायात और व्यापार चौपट हो चुका है।

व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा जिलाधिकारी से इस कार्य को रात में कराने की अपील की गई है और संबधित विभाग और अधिकारियो की ढिलाई बरतने पर इन अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की भी मांग की गई।

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा से समस्त व्यापारियों की तरफ से निवेदन किया कि बचे हुए कार्य को जल्द से जल्द अपनी निगरानी में पूरा कराए और कार्य को रात को कराया जाए दिन भर रास्ता बंद न किया जाए , व्यापारियों और आम जनता की तकलीफ को नजर अंदाज न किया जाए।

इसी क्रम में नगर व जिला व्यापार मंडल द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी कैची धाम में बाईपास के निर्माण किए जाने हेतु ज्ञापन भेजा गया। और समस्त अल्मोड़ा जिले के व्यापारियों और आमजनमानस की तरफ से अपील की गई की शीघ्र अति शीघ्र इस बायपास का निर्माण शुरू किया जाए क्योंकि आने जाने वाले पर्यटक और यात्रियों को बहुत सी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, उन्होनें कहा कि जहां अल्मोड़ा हल्द्वानी की यात्रा में तीन घंटे का समय लगता था अब पांच से छः घंटे का समय लग रहा है, जिससे पहाड़ों का टूरिज्म भी कैंची में लगने वाले जाम के कारण काफी प्रभावित हुआ है , इसलिये इस बायपास का निर्माण शीघ्र कराया जाए!

इस दौरान जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील साह कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय वर्मा , वरिष्ट नगर उपाध्यक्ष मुकुल जोशी, सयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल, जिला मंत्री अतुल पांडे, जिला सरक्षक राकेश तिवारी, नगर उपसचिव आशीष भारती, जिला उपाध्यक्ष पवन साह आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!