ओम महिला स्वायत्त सहकारिता की तृतीय वार्षिक आम सभा संपन्न

ब्यूरो चीफ जगदीश चंद्र जोशी
चंपावत! 28 सितंबर। ग्रामोत्थान परियोजना रीप व ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से संचालित ओम स्वायत्त सहकारिता टनकपुर की तृतीय वार्षिक आम सभा माया मेहर की अध्यक्षता में टनकपुर स्थित एक स्थानीय होटल में आयोजित की गई।

आम सभा में ओम महिला सहकारिता की अध्यक्ष माया मेहर द्वारा उपस्थित शेयरधारकों को विगत वर्ष की व्यवसायिक एवं वित्तीय प्रगति से सदस्यों को अवगत कराया गया। समिति की लेखाकार लता जुगरान ने आडिट रिपोर्ट को सदस्यों के सम्मुख प्रस्तुत करते हुए वार्षिक टर्न ओवर व लाभांश की जानकारी दी। जिसके तहत बोर्ड द्वारा लिए निर्णय अनुसार इस वर्ष समिति द्वारा अर्जित लाभांश रू 1,27,500 को फिक्स डिपोजिट कर अगले वर्ष में और अधिक लाभांश बढाकर शेयरधारकों को बांटा जायेगा।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय ग्राम विकास अधिकारी ने रशिम ने पारदर्शिता के साथ वित्तीय प्रबंधन तथा आगामी वर्ष में संघ की व्यवसायिक गतिविधियों में तेजी लाने व लाभांश बढाने हेतु निदेशक मंडल व सदस्यों प्रेरित किया गया, जिससे भविष्य में शेयरधारकों को अधिक लाभांश बांटा जा सके।
इस अवसर पर सभा का संचालन कर रही माया महर ने निदेशक मंडल को पद व दायित्वों की शपथ दिलाई।
बीएमएम आशा सामंत ने एनआरएलएम के अंतर्गत संचालित योजना की जानकारी देते हुए संचालक सदस्यों को उनके कार्य दायित्वों के प्रति संवेदनशील किया।
आम सभा के दौरान ग्रामोत्थान के सहायक प्रबंधक संस्थायें व समावेशी प्रकाश चंद्र पाठक ने वार्षिक सभा के संचालन व प्रबंधन में संचालक मंडल व संघ स्टाफ को सहयोग व मार्गदर्शन दिया गया। तथा रीप के तहत संचालित गतिविधियों की जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बोरागोठ कंचन देवी, परियोजना सहायक दीपक खाती, शंकर महर, ब्लॉक टीम से हरीश गोस्वामी, देवयानी , एफपीओ मैनेजर भीम सिंह, आईपीआरपी कमला महर, सीमा,कौशल्या आदि ने विचार रखे। ओम संकुल संघ के निदेशक मंडल व संघ स्टाफ द्वारा सभा के सफल संचालन व प्रबंधन में सहयोग प्रदान किया। वार्षिक आम सभा में कुल 150 से अधिक शेयरधारकों व समूह सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया।














