बुलेट में रेट्रो साइलेंसर से पटाखे की आवाज से मचा रहा था शोर पुलिस ने की बुलट सीज
एस एस कपकोटी ब्यूरो अल्मोड़ा
जनपद में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है पुलिस ने यातायात नियमों के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई किए जाने को लेकर चेकिंग अभियान चला रखा है इसी बीच पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बुलेट को सीज किया है इस बुलेट में रेट्रो साइलेंसर से पटाखे की आवाज निकाल कर लोगों को परेशान किया जा रहा था।
यातायात निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, इस दौरान एक बुलेट जिसमें रेट्रो साइलेंसर लगा हुआ था और पटाखे की आवाज निकाल रहा था, जिससे काफी शोर/ध्वनि प्रदूषण हो रहा था। चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए बुलेट को सीज किया गया।
रेट्रो साइलेंसर की कानफोड़ू आवाज से आम जनमानस को भी काफी परेशानी होती है, सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि वाहनों में रेट्रो साइलेंसर का प्रयोग ना करें, अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जाएगी।










