एक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादून

चिकित्सा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया

संपादक अनिल रावत

देहरादून! झाझरा स्थित गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल, देहरादून द्वारा अक्षय-पात्र फाउंडेशन, गदरपुर (रुद्रपुर), जनपद उधम सिंह नगर के परिसर में शनिवार को एक कॉरपोरेट वार्षिक चिकित्सा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य संस्था में कार्यरत कर्मचारियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच कर उन्हें समय रहते चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना था।
शिविर के दौरान सुभारती अस्पताल की विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम ने कर्मचारियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्त जांच (हीमोग्लोबिन, सी0बी0सी0, ईएसआर, टाइफॉयड/विडाल, एचबीएसएजी), नेत्र परीक्षण सहित अन्य आवश्यक जांचें कीं। शिविर में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया तथा चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। कुछ कर्मचारियों का टीकाकरण भी किया गया ।
इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमृत राज द्वारा समग्र चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। नेत्र परीक्षण की जिम्मेदारी ऑप्टोमेट्रिस्ट श्री पंकज ने निभाई, जबकि प्रयोगशाला जांच कार्य श्री नीरज पाल एवं श्री सौरभ कुमार द्वारा संपन्न कराया गया। नर्सिंग सेवाओं में श्री जितेन्द्र (नर्सिंग स्टाफ) का विशेष योगदान रहा। शिविर के समन्वय एवं व्यवस्थापन में मार्केटिंग स्टाफ श्री धर्मपाल चौधरी की सक्रिय भूमिका रही।


शिविर का समग्र संचालन एवं मार्गदर्शन डॉ. प्रशांत कुमार भटनागर, प्रमुख – मार्केटिंग एवं पब्लिसिटी डिवीजन, डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल द्वारा किया गया। शिविर को अस्पताल प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ अक्षय-पात्र फाउंडेशन, गदरपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुभारती अस्पताल की मेडिकल टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों को कर्मचारी-कल्याण की दिशा में अत्यंत उपयोगी पहल बताया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!