एक्सक्लूसिव खबरेंलक्सर

ज्ञान गंगा विद्या मंदिर में सुभाष चंद्र बोस जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत और नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया

वरिष्ठ संवाददाता नाथीराम कश्यप

लक्सर! भोगपुर गांव स्थित ज्ञान गंगा विद्या मंदिर में सुभाष चंद्र बोस जन्मोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत और नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया है।
शुक्रवार को सुल्तानपुर क्षेत्र के भोगपुर गांव स्थित ज्ञान गंगा विद्या मंदिर में सुभाष चंद्र बोस जन्मोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ऋषिपाल कश्यप, जिला पंचायत सदस्य अंकित कश्यप और प्रबंधक ब्रजमोहन शर्मा ने सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान बृजमोहन शर्मा ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सबसे निडर क्रांतिकारीयों में से एक थे। तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। इस नारे से युवाओं में जोश भरने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस ही थे। उन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिलाकर रख दी थी। जिससे भारत के स्वतंत्रता की राह आसान हो गई थी। उनका जीवन हमें याद दिलाता है कि राष्ट्र सर्वोपरि है और अपनी आजादी के लिए किसी भी सीमा तक संघर्ष करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। उनका राष्ट्र प्रेम आज भी देशवासियों के दिलों में जिंदा है। राजगुरु, सुखदेव और भगत सिंह आदि की झांकीयों ने दर्शकों का मन मोह लिया है। प्रधानाध्यापिका आकांक्षा शर्मा ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने संस्कृत भाषा में उत्तराखंड की विशेषताएं एक नाटक द्वारा पेश की गई है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया है। इस दौरान गौरव कुमार शर्मा, संतोष कश्यप ग्राम प्रधान, डॉक्टर सत्यवान सैनी, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!