छात्र नेता दीपक लोहनी ABVP प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त
ब्यूरो गढ़वाल की पीड़ा
अल्मोड़ा | देहरादून
देहरादून में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रदेश अधिवेशन में छात्र राजनीति के तेजस्वी और संघर्षशील चेहरे दीपक लोहनी को संगठन ने एक बड़ी और अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। ABVP ने दीपक लोहनी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त करते हुए उनके नेतृत्व, संघर्ष और संगठनात्मक क्षमता पर पूर्ण विश्वास जताया है।
दीपक लोहनी आज छात्र राजनीति में केवल एक नाम नहीं, बल्कि संघर्ष, साहस और समर्पण का प्रतीक बन चुके हैं। अल्मोड़ा परिसर से निकलकर प्रदेश स्तर तक अपनी सशक्त पहचान बनाने वाले दीपक लोहनी का विद्यार्थियों के बीच व्यापक प्रभाव और मजबूत पकड़ रही है। वे हमेशा छात्र हितों की आवाज़ को निर्भीकता और मजबूती के साथ उठाते रहे हैं।
गौरतलब है कि दीपक लोहनी ने बीते वर्ष अल्मोड़ा परिसर में छात्र संघ अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ा था, जहाँ उन्होंने अल्प समय में व्यापक जनसमर्थन हासिल कर यह सिद्ध किया कि वे छात्रों की नब्ज़ समझने वाले जमीनी नेता हैं।
दीपक लोहनी का नाम उस ऐतिहासिक छात्र आंदोलन से भी जुड़ा है, जिसने पूरे उत्तराखंड में छात्र राजनीति की दिशा बदल दी। छात्र संघ चुनाव न कराए जाने के विरोध में उन्होंने आत्मदाह जैसा कठोर कदम उठाया, जिसने प्रदेशभर में प्रशासन और सरकार को झकझोर कर रख दिया। उनके इस त्याग और साहस का ही परिणाम रहा कि पूरे उत्तराखंड में छात्र संघ चुनाव पुनः संपन्न कराए गए, जिसे छात्र इतिहास में एक निर्णायक मोड़ के रूप में देखा जाता है।
ABVP द्वारा उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाना इस बात का प्रमाण है कि संगठन ऐसे संघर्षशील, निडर और विचारवान नेतृत्व को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है। दीपक लोहनी की यह नियुक्ति न केवल उनके संघर्षों की स्वीकृति है, बल्कि आने वाले समय में छात्र राजनीति को नई दिशा देने की उम्मीद भी है।
प्रदेशभर के छात्र संगठनों, साथियों और समर्थकों में इस निर्णय को लेकर उत्साह का माहौल है और सभी को विश्वास है कि दीपक लोहनी अपनी नई जिम्मेदारी में छात्र हित, राष्ट्र निर्माण और संगठन विस्तार के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।














