अल्मोड़ाएक्सक्लूसिव खबरें

राष्ट्रीय खेल दिवस पर महर्षि विद्या मंदिर में खेल महोत्सव, छात्रों के साथ शिक्षकों ने भी दिखाया दमखम 

 

ब्यूरो गढ़वाल की पीड़ा

 

 

 

 

 

 

अल्मोड़ा। महर्षि विद्या मंदिर पपरशैली में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के स्पोर्ट्स टीचर विद्यासागर अंडोला एवं महेश सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यासागर अंडोला और रमेश मेयर ने फीता काटकर खेल महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन किया।

अपने संबोधन में स्पोर्ट्स टीचर विद्यासागर अंडोला ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि खेल न केवल मनोरंजन का माध्यम हैं, बल्कि विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्रों से खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के हेड बॉय अदनान हुसैन ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। उनके कुशल संचालन में वॉलीबॉल, शतरंज, कैरम, लूडो, बैडमिंटन और नींबू रेस सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।

प्रतियोगिताओं के संचालन एवं निर्णायक की भूमिका में महेश सिंह बिष्ट, सीपी फुलारा, दिवाकर बिष्ट, शोभा पांडे, अंजली पिराकवाल, शालिनी नेगी, गंगा मेहरा तथा जोशना पंत ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!