एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

मां गंगा की अविरल धारा को कलोजर किए जाने के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ भागीरथ बिंदु पर संजय चोपड़ा ने किया धरना प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा ब्रिटिश हुकुम के दौरान किए गए समझौते को लागू करें उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग: संजय चोपड़ा

संवाददाता गढ़वाल की पीड़ा अशोक गिरी

हरिद्वार! उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा गंगा क्लोजर जल विहीन किए जाने के विरोध में तीर्थ मर्यादा रक्षा समिति के अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ भागीरथ बिंदु पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संयुक्त रूप से मांग की ब्रिटिश हुकूमत के दौरान महामना मदन मोहन मालवीय द्वारा किए गए समझौते को लागू कर भागीरथ बिंदु से मायापुर चेक डम तक गंगा के समस्त घाटों पर व्याप्त रूप से उचित मात्रा में तीर्थ श्रद्धालुओं के स्नान योग्य जल का प्रभाव छोड़े जाने की मांग की।

इस अवसर पर तीर्थ मर्यादा रक्षा समिति के अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता संजय चोपड़ा ने कहा भागीरथ बिंदु से मायापुर चेक डम तक मां गंगा में गिर रहे सभी गंदे नालों की टाइपिंग गंगा प्रदूषण विभाग द्वारा ना किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा ब्रिटिश हुकूमत के दौरान महामना मदन मोहन मालवीय द्वारा किए गए समझौते को उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा लागू नहीं किया जा रहा है जिससे धर्मानगरी हरिद्वार में आने वाले तीर्थ श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है चोपड़ा ने उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग को चेतावनी दी यदि शीघ्र ही व्याप्त रूप से मां गंगा का जल छोड़ नहीं गया तो उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के कार्यालय का घेराव कर अनिश्चितकालीन आंदोलन चलाए जाएंगे।

भागीरथ बिंदु से मायापुर चेक डम तक मां गंगा की अविरल धारा छोड़े जाने की मांग करते सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधियों में प्रद्युम्न सिंह ,दाताराम ,राजाराम, विकास सक्सेना ,हरपाल सिंह, दिलीप गुप्ता, श्याम सुंदर प्रसाद शर्मा, नीरज रावत, राजकुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!