अल्मोड़ाएक्सक्लूसिव खबरें

बारिश के मौसम की देखते हुए पुलिस अलर्ट, थानाध्यक्ष ने जांची आपदा उपकरणों की कार्यशीलता

ब्यूरो एस एस कपकोटी

अल्मोड़ा । एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा आगामी बारिश के मौसम को देखते हुए जनपद के समस्त पुलिस बल को अलर्ट करते हुए,आपदा उपकरणों को कार्यशील दशा में रखने हेतु निर्देशित किया गया है।

इस क्रम में थानाध्यक्ष दन्या विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में एएनटीएफ प्रभारी सुनील धानिक व दन्या पुलिस टीम द्वारा आगामी बारिश के मौसम के दृष्टिगत थाने को आवंटित आपदा उपकरणों को चैक किया गया, सभी उपकरण कार्यशील दशा में पाए गए।

थाने में उपस्थित सभी कार्मिकों द्वारा आपदा उपकरणों को प्रयोग करने का प्रशिक्षण लिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!