पंचलेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में पौधारोपण किया
वरिष्ठ संवाददाता नाथीराम कश्यप
लक्सर! महात्मा गांधी , लाल बहादुर शास्त्री जन्म उत्सव और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के पावन पर्व पर युवा कल्याण समिति के द्वारा पंचलेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में पौधारोपण किया गया है। इस दौरान बालिका दौड़ प्रतियोगिता में आराधना और बालक दौड़ प्रतियोगिता में आदी कर्णवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
बृहस्पतिवार को 2 अक्टूबर महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म उत्सव और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष के शुभ अवसर पर नवयुवा कल्याण समिति ओसपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पंचेवली गांव स्थित पंचलेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में पौधारोपण का कार्य किया गया है। इस दौरान मंदिर के पुजारी शिवानंद महाराज ने कहा कि पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षों का होना बहुत जरूरी है, इसलिए हम सभी को समय-समय पर पौधारोपण कार्य करना चाहिए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला बाल विद्यार्थी प्रमुख चंद्रमोहन ने कहा कि हम सभी को प्राण वायु ऑक्सीजन वृक्षों से मिलती है। इसलिए पौधारोपण करना चाहिए। साथ-साथ लोगों को पौधें लगाने के लिए जागरूक करना चाहिए।
संस्था के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि इस दौरान बालक बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई है। बालिका दौड़ प्रतियोगिता में आराधना प्रथम और आस्था पंवार द्वितीय स्थान पर रही। अंडर 14 बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में आदी कर्णवाल प्रथम, अभिनव द्वितीय और प्रिंस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस दौरान शिवकुमार, प्रमोद कुमार, यशवीर सिंह, सत्यपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मनोज कुमार, चंद्रकिरण,जसवीर सिंह आदि ने कार्यक्रम में सहयोग किया है।













