एक्सक्लूसिव खबरेंचमोलीदेहरादून

प्रबंध निदेशक ने 400 केवी विष्णुप्रयाग पीपलकोटी लाइन का निरीक्षण किया

संपादक अनिल रावत

विष्णुप्रयाग/ देहरादून! प्रबंध निदेशक द्वारा गढ़वाल की निर्माणाधीन परियोजनाओं के निरीक्षण भ्रमण के तहत 30 जनवरी 2026 को निर्माणाधीन 400 केवी विष्णुप्रयाग पीपलकोटी लाइन का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था की कार्य मे उदासीनता को देखते हुए प्रबंध निदेशक  द्वारा घोर असंतोष व्यक्त किया एवं संस्था के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कड़े निर्देश दिए गए। कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया गया जिसपर संस्था द्वारा कार्य मे प्रगति एवं शीध्र कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया। तदोपरांत प्रबंध निदेशक द्वारा 74 मी0 गहरी सर्ज शाफ्ट में जाकर टी.एच.डी.सी. के कार्यों की अद्यतन स्थिति को भी देखा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!