एक्सक्लूसिव खबरेंरुड़की

भारतीय संविधान देश की आत्मा और लोकतंत्र की आधारशिला है: नवीन जैन एडवोकेट

वरिष्ठ संवाददाता गढ़वाल की पीड़ा

रुड़की।भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नवीन कुमार जैन एडवोकेट व अधिवक्ता नीलकमल शर्मा,भाजपा सुभाषगंज मंडल के तत्वावधान में तहसील कैम्प कार्यलय पर भारतीय संविधान के पिचहतर वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विचार संगोष्ठी की गई।अधिवक्ताओं ने 26 नवंबर 1949 अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में डॉ०भीमराव अंबेडकर व अन्य संविधान सभा सदस्यों द्वारा रचित भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ ली,ताकि राष्ट्र की एकता व अखंडता कायम रहे।संगोष्ठी में नवीन कुमार जैन एडवोकेट ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमारे देश की आत्मा है व लोकतंत्र की आधारशीला है।संविधान में समता, स्वतंत्रता, धर्मनिरपेक्षता व न्याय की शक्ति निहित है।रामगोपाल शर्मा एड०ने विचार व्यक्त कर कहा कि संविधान में राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक को उनके अधिकार व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं जाने सम्बन्धी काननू की न्यायिक प्रक्रिया का समावेश समाहित है।नीलकमल शर्मा व अशोक कुमार ने विचार व्यक्त कर कहा कि भारतीय संविधान को सम्मान देते हुए हम सब भारतीयों को भारत माता की रक्षा करने के लिए संविधान में वर्णित मूल अधिकार व कर्तव्यों का निर्वहन कर उत्पीड़ित व शोषित समाज को उनके अधिकारों को दिलाने व न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने का संकल्प लें।संविधान के मूल्यों,समता,स्वतंत्रता,धर्मनिरपेक्षता और न्याय का पालन करने की प्रतिबद्धता की शपथ ग्रहण कर रहे,ताकि सदैव राष्ट्रजन कल्याण में सर्वस्व न्योछावर कर संविधान की प्रस्तावना के आदर्शों को अपने दैनिक कार्यों और आचरण में आत्मसात करेंगे।देश को एक सशक्त और समृद्ध लोकतंत्र बनाने में योगदान करेंगे।संगोष्ठी व शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अधिवक्ता आशीष पंडित,गजेंद्र सिंह,सुनील कुमार गोयल, शनसीम अहमद, अभिनव गोयल,अधिवक्ता राकेश,सचिन गोंड़वाल, पंकज जैन,बृजेश सैनी, राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!