अल्मोड़ाएक्सक्लूसिव खबरें

लंमगड़ा में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की इकाई का गठन सर्व सम्मति से हरीश कपकोटी बने अध्यक्ष

ब्यूरो एस एस कपकोटी

अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह की अध्यक्षता में लंमगड़ा व्यापार मंडल की इकाई के गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई, जिसमे सभी व्यापारियों और पूर्व पदाधिकारियों की उपस्थिति में हरीश कपकोटी को सर्व सम्मति से अध्यक्ष घोषित किया गया और महेंद्र सिंह सिजवाली को उपाध्यक्ष, श्रीमती नेहा तिवारी महिला उपाध्यक्ष हरीश बिष्ट सचिव देवेंद्र सिंह रोतेला कोषाध्यक्ष मनोज रावत को उपसचिव और संजय कुमार कनिष्ठ उपसचिव और चंदन नगरकोटी मीडिया प्रभारीचुना गया।
साथ ही संरक्षक मंडल में भुवन जोशी मोहन कपकोटी नंदन कपकोटी पूरन चंद्र पांडे नंदन सिंह नैनवाल को लिया गया!

बैठक मै लमगड़ा क्षेत्र मै पेयजल की समस्या को लेकर भी चर्चा की गई चर्चा की गई और जिले के पदाधिकारीयो द्वारा शीघ्र इस समस्या को हल करने का विश्वास दिलाया गया! प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी ने सभी व्यापारियों को एक जुट होकर व्यापारी हितों में आने वाली समस्याओं से लड़ने के लिए कहा गया, जिला कार्यकारणी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने विगत कई वर्षों से संगठन के लिए कार्य किया है और हर इकाई मै उन्हें कार्य करने का मौका मिला है।

जिला उपाध्यक्ष पवन साह ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और हर समस्या के लिए कंधे से कन्धा मिलाकर साथ रहने का विश्वास दिलाया , और जिला उपाध्यक्ष और लमगड़ा प्रभारी बालम सिंह कपकोटी द्वारा जिले से आए सभी पदाधिकारियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया गया और लमगड़ा क्षेत्र की पेयजल समस्याओं से अवगत कराया और बताया की इंटर कालेज अटल उत्कृष्ट विद्यालय मै प्रधानाचार्य की नियुक्ति अभी तक नही हो पाई है जिसमे जिलाध्यक्ष द्वारा शीघ्र ही मुख्य शिक्षा अधिकारी और अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर इस समस्या का हल करने का आश्वासन दिया गया ।

जिलाध्यक्ष सुशील साह द्वारा नव निर्वाचित व्यापार मंडल को शुभकामनाओं के साथ एक जुट होकर समस्या ke समाधान के लिय कहा गया और उपस्थित सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया गया, और अंत मै लमगड़ा इकाई के नव निर्वाचित अध्यक्ष हरीश कपकोटी ने सभी का आभार व्यक्त किया और सभी को विश्वाश दिलाया की व्यापारी हित मै यह कार्यकारणी हमेशा सबसे आगे खड़ी रहेगी और यह भी कहा की कभी भी किसी को नाराजगी का मौका नहीं देगी!

बैठक मै व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह, प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल,  जिला उपाध्यक्ष बालम सिंह कपकोटी, जिला उपाध्यक्ष पवन साह, संतोष सिंह, राकेश बगड़वाल रमेश बोरा चंदन सिंह किशन सिंह राजेंद्र सिंह, कोस्तुबानंद तिवारी, गुड्डू नैनवाल, कुलदीप कपकोटी, कमल कपकोटी, रमेश कपकोटी, राजू बिष्ट, विजय दैला, सुभम कपकोटी, दिवेश जोशी, जीवन बिष्ट, भूपेंद्र सिंह, भारत फर्त्याल, नीरज आर्या, ओम प्रकाश, दीपक सोनी, प्रकाश सिंह आदि व्यापारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!