अल्मोड़ाएक्सक्लूसिव खबरें

राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

ब्यूरो एस एस कपकोटी
अल्मोड़ा। पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में विभागीय निर्देशानुसार प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया! कार्यक्रम का संचालन संजय पांडे ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रवींद्र सिंह मूसयूनी व विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने दीप प्रज़्वलन कर किया।

इस अवसर पर बोलते हुए रवींद्र सिंह मूसयूनी ने विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों की सराहना की एवं आभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में अपने पाल्यों का प्रवेश कराने का आह्वान किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने बताया कि विद्यालय में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं के साथ ही अटल टिंकरिंग लैब की भी सुविधा है। विद्यालय में राष्ट्रीय कैडेट कोर व राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम भी संचालित हैं। साथ ही नव प्रवेशित विद्यार्थियों को पुस्तक़,नोटबुक व पैन भी वितरित की गयी।
इस अवसर पर नव प्रवेशित 38 विद्यार्थियों के अभिभावक व सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। सभी के लिए विशेष भोज का भी आयोजन किया गया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!