अल्मोड़ाएक्सक्लूसिव खबरें

डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग की मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा

 

ब्यूरो गढ़वाल की पीड़ा

 

 

अल्मोड़ा, 20 अगस्त। विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने गुरुवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पुनरीक्षण कार्य को लेकर राजनीतिक दलों के सुझाव भी लिए और प्रक्रिया में आ रही कठिनाइयों की जानकारी प्राप्त की।

बैठक में बताया गया कि जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत कुल 98,529 नोटिस जारी किए गए हैं, जिनमें से अब तक 78,867 नोटिसों पर सुनवाई पूरी की जा चुकी है। जिलाधिकारी ने शेष मामलों की सुनवाई और निस्तारण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि मतदाता सूची के शुद्धीकरण के कार्य में सभी संबंधित पक्षों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे तथा सूची में दर्ज प्रविष्टियों की शुद्धता भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्य को पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ संपादित किया जाना चाहिए।

उन्होंने बीएलओ और राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी उपजिलाधिकारियों को पुनरीक्षण कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए लंबित दावों, आपत्तियों और नोटिसों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी संजय कुमार सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि कैलाश गुरुरानी, पूरन रौतेला एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!