बिनसर वन्यजीव अभ्यारण्य वनाग्नि घटना को लेकर डीएफओ अल्मोड़ा सहित तीन अफसर सस्पेंड
ब्यूरो एस एस कपकोटी
देहरादून। बीते गुरुवार को हुई बिनसर वन्यजीव अभ्यारण्य में वनाग्नि की घटना को धामी सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा के डीएफओ सहित 3 वन विभाग के अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।
अल्मोड़ा के बिनसर जंगल में लगी आग की चपेट में आने से जहां चार वन कर्मियों की मौत हो गई तो वहीं चार बनकर्मी घायल हो गए घायलों का उपचार अभी तक सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा था लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चार घायल वन कर्मियों को एयरलिफ्ट कर दिल्ली शिफ्ट किया गया है वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि घटना में लापरवाही के चलते सीसीएफ कुमाउं, वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊं वृत्त व डीएफओ अल्मोड़ा को सस्पेंड करने के आदेश कर दिए है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि घटना में दोषी पाये जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। लापरवाही किसी भी तरीके से बर्दाश्त नहीं की जाएगी,जिन वन कर्मियों की मौत हुई है उनको लेकर सीएम ने संवेदनाएं भी व्यक्त की है।
सीएम ने कहा कि ये सीधे चेतावनी है। पहले भी अधिकारियों को धरातल पर जाकर हालात का जायजा लेने के निेर्दश दिए गए है। कोई लापरवाही न बरते। ये सख्त कार्रवाई भविष्य में ऐसी घटनाओं पर लापरवाही के लिए एक नजीर भी बनेगी।














