एक्सक्लूसिव खबरेंपिरान कलियर

क्षेत्रवासियों की आवाज़ बने सभासद नाज़िम त्यागी, इंटर कॉलेज मार्ग से कूड़ा हटाने की उठाई मांग

संवाददाता तौकीर आलम

पिरान कलियर। नगर पंचायत पिरान कलियर के वार्ड नं० 03 से सभासद नाज़िम त्यागी ने एक गंभीर समस्या को उठाते हुए नगर पंचायत प्रशासन को पत्र भेजा है। उन्होंने मांग की है कि पिरान कलियर राजकीय इंटर कॉलेज जाने वाले मार्ग पर डाले गए कूड़े को तत्काल हटाया जाए, क्योंकि इससे स्थानीय लोगों व छात्रों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सभासद नाज़िम त्यागी ने कहा कि कॉलेज के रास्ते पर कूड़े का ढेर लगे रहने से न सिर्फ बदबू और गंदगी फैल रही है, बल्कि इससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। हर दिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं और गंदगी के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। साथ ही, आसपास रहने वाले लोग भी दुर्गंध व प्रदूषण से प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन को पत्र लिखकर स्पष्ट किया कि कूड़े का ढेर आबादी व शैक्षणिक संस्थान के बीच नहीं होना चाहिए। इसे तुरंत हटाकर नगर पंचायत को दूर किसी उपयुक्त स्थान पर डालने की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे और छात्रों की पढ़ाई पर भी कोई असर न पड़े।
सभासद ने कहा कि वे क्षेत्रवासियों की समस्याओं को लेकर हमेशा सक्रिय रहते हैं और जनता की सुविधा के लिए हरसंभव प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्रवासी विरोध दर्ज कराने को मजबूर होंगे।
क्षेत्र के लोगों ने भी सभासद नाज़िम त्यागी की इस पहल का समर्थन करते हुए नगर पंचायत प्रशासन से अपील की है कि समस्या का तुरंत समाधान किया जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!