पार्षद अंजू बिष्ट की पहल लाई रंग, नयालखोल में सीवर लाइन बदलने का कार्य शुरू

ब्यूरो गढ़वाल की पीड़ा
अल्मोड़ा। डूबकिया वार्ड के नयालखोल क्षेत्र में लंबे समय से सीवर लाइन चोक होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सीवर का गंदा पानी रास्तों में फैलने के साथ ही आसपास के घरों में भी रिस रहा था, जिससे क्षेत्रवासियों को काफी दिक्कतें हो रही थीं।
स्थानीय लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पार्षद अंजू बिष्ट ने तत्काल जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नीरज तिवारी एवं गीता भाकुनी से संपर्क कर समस्या के समाधान की मांग उठाई। पार्षद के प्रयासों के बाद जल संस्थान की टीम ने मौके पर पहुंचकर सीवर लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। इसके तहत पुराने और क्षतिग्रस्त पाइपों को हटाकर नए पाइप लगाए जा रहे हैं।
मौके पर पार्षद अंजू बिष्ट के साथ जल संस्थान के जेई कोरंगा एवं महेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। सीवर लाइन बदलने का कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों ने राहत की उम्मीद जताई है।पार्षद अंजू बिष्ट ने समस्या के त्वरित समाधान के लिए अधिशासी अभियंता नीरज तिवारी, गीता भाकुनी एवं जल संस्थान की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।














