अल्मोड़ाएक्सक्लूसिव खबरें

भनोली शिविर में उमड़े फरियादी, 46 शिकायतों में 31 का मौके पर निस्तारण

 

ब्यूरो गढ़वाल की पीड़ा

 

 

 

अल्मोड़ा, 16 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड धौलादेवी की न्याय पंचायत भनोली स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख लीला बिष्ट की उपस्थिति में आयोजित इस शिविर में कुल 325 लोगों ने प्रतिभाग किया। शिविर के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 235 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।

शिविर में स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस दौरान कुल 46 शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 31 का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रमाण-पत्रों एवं विभागीय सेवाओं से संबंधित 94 आवेदन और सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक के.एन. तिवारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए।

शिविर में ग्राम्य विकास, पंचायती राज, बाल विकास, शिक्षा, पशुपालन, स्वास्थ्य, कृषि, समाज कल्याण, सहकारिता, विद्युत, राजस्व, उद्यान, सिंचाई, लोक निर्माण, पेयजल सहित विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से लोगों को विभागीय योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही स्थानीय उत्पादों की बिक्री भी की गई।

इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख पीताम्बर पांडे, खंड विकास अधिकारी ममता कार्की, तहसीलदार ज्योति धपवाल, मोहन सिंगवाल, पूरन बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!