एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

सिविल न्यायाधीश विवेक राणा के न्यायालय द्वारा विपक्षीगण को सम्मन जारी कर अपना पक्ष रखने का आदेश किया पारित

संपादक अनिल रावत

हरिद्वार!  शिवालिक एजुकेशन सोसायटी शिवडेल जगजीत पुर हरिद्वार द्वारा संचालित शिवडेल इन्टर मीडियट स्कूल से.-। BHEL रानीपुर हरिद्वार के प्रधानाचार्य पुनीत श्रीवास्तव द्वारा सिविल न्यायाधीश श्री विवेक राणा के न्यायालय में वाद योजित कर बताया कि विपक्षीगण जिलाधिकारी हरिद्वार, निर्वाचन अधिकारी हरिद्वार, BHEL रानीपुर हरिद्वार शिवडेल इन्टरमीडियट स्कूल से०-1 BHEL रानीपुर स्कूल हरिद्वार को लगभग तीन माह के लिए अधिग्रहण कर उसमें चुनाव प्रक्रिया कराना चाहते जिससे स्कूल में अध्ययनरत 993 छात्रों की शिक्षा प्रभावित होगी तथा आने वाली बोर्ड परीक्षाएं भी प्रभावित होंगी , जबकि भेल हरिद्वार अन्य बड़ी इमारत जैसे वाल भारती आदि किन्तु विपक्षीगण स्कूल प्रवन्धन की कुछ भी सुनने को तैयार नहीं तथा शिवड़ेल स्कूल से प्रतिस्पर्धा रखने वाले स्कूलों से साज कर बच्चों के भविष्य से खिलवाड करने पर अमादा है! शिवडेल स्कूल के अधिवक्तागण अरविन्द श्रीवास्तव, विनय कुमार, प्रणव बंसल के तर्को को सुनने के उपरांत मामले को अत्यंत अर्जेंट प्रकृति का मामला मानते हुये विपक्षीगण उपरोक्त के विरुद्ध विशेष सन्देश वाहक के माध्यम से 9 फरवरी 2024 के लिए सम्मन जारी कर अपना पक्ष रखने का आदेश पारित किये है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!