उत्तरकाशीएक्सक्लूसिव खबरें

भक्ति से शक्ति का आह्वान: नवरात्रोँ के पावन अवसर पर नौ दुर्गाओं की शक्ति का विकसित होने की बन्दना

गढ़वाल प्रभारी रमेश डोभाल

उत्तरकाशी! नवरात्रोँ के इन पावन पवित्र नौ दिनों मे माँ के नव अवतारों, नौ रूपों की पूजा की जाती है! व्रत के माध्यम से माँ के नौ रूपों का प्रथम दिन से नौ दिनों तक आह्वान कर घर, परिवार को पवित्र शक्ति से परिपूर्ण की कामना की जाती है!
हमारे समाज की आदि आबादी महिला वर्ग की पवित्र और आत्मिक शक्ति को विकसित करने के संकल्प लिए जाने की आवश्यकता है! महिला
जन्मदात्री होने के साथ -साथ माता के रूप मे मनुष्य की प्रथम गुरु भी है, जिससे मनुष्यों मे गुणों का परिमार्जन होता है! इस पावन पवित्र नवरात्रोँ पर प्रत्येक महिला वर्ग को उसके गुणों के अनुरूप शक्ति के रूप मे विकसित के समाज, राज्य, देश और वैश्विक प्रगति के लिए किये जाने को भी सबल प्रदान करने की आवश्यकता है! समय का इंतज़ार न कर इन नवरात्रोँ मे महिला शक्ति द्वारा समाज मे उत्तम गुणों का समायोजन किया जाय! महिलाओं के द्वारा घरेलू बचत से लेकर समूह, गाँव और जिलों, राज्यों और देश को सबल और समृद्ध बनाया जा सकता है!
महिलाओं की बचत की आदत को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए! अब सवाल उठता है कि शुरुआत कहाँ से की जाय, उनके आय स्रोत पैदा होगें तो तभी बचत हो पायेगी! ज़ब उनके हाथ मे आर्थिक शक्ति के स्रोत का जरिया उपलब्ध होगा स्वतः वे अपनी आदत के अनुसार बचत करने लग जाएगी, आर्थिक शक्ति से आर्थिक उन्नति के द्वार खुलते है, अधिकाधिक बचत से बैंक, वित्तीय प्रतिष्ठान बचत से धनी हो जायेंगे!
उत्तराखण्ड सरकार के द्वारा लखपति दीदीयां बनाई जा रही है साथ ही लखपति दीदी बनाने का लक्षय निर्धारित है, फिर क्यों न उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों मे परम्परागत क़ृषि उत्पादन से बंजर भूमि को विकसित किया जाय! गाँवों मे ही मंडूवे के बिस्कुट, उड़द की दाल की बड़ियाँ, झंगोरें, चीणा, कौणी, चौलाई के पैकिंग उत्पाद तैयार किये जायें, उन्हें राज्य सरकार द्वारा ट्रेड मार्का देकर पेंटेट करवाया जाय, परम्परागत जैविक उत्पादों को ही प्राथमिकता के तौर पर प्रोत्साहित किया जाय! हमारे पहाड़ी स्वादिष्ट आलू के पंजाबी तड़का के आधार पर उत्तराखण्डी तरका बनाया जाय, ऐसे कई उत्पाद है जिनकी कच्ची सामग्री पहाड़ी क्षेत्रों मे आसानी से पाई जाती है! मॉडल के तौर पर प्रत्येक विकासखंड के कुछ गावों को चुनकर उसी की तर्ज़ पर अन्य गावों मे यह प्रयोग अपनाया जा सकता है, और यह महिला और पुरुष की सृजन शक्ति उत्तराखंड के विकास की कायाकल्प कर सकती है! बशर्ते शुरुआत से टिके रहने की शक्ति तक अडिग रहा जाय, यही प्रगति का वास्तविक मूल मंत्र है!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!