अल्मोड़ाएक्सक्लूसिव खबरें

8 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

 

ब्यूरो गढ़वाल की पीड़ा

 

 

अल्मोड़ा। कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल चोरी के मामले का महज 08 घंटे में खुलासा करते हुए 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइक बरामद कर ली है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

पुलिस के अनुसार तल्ला चीनाखान निवासी अनुराग तिवारी ने 25 सितंबर को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 22 सितंबर की रात उनके घर से अज्ञात व्यक्ति उनकी बुलेट मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने घटना के शीघ्र खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन तथा सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने प्रभावी सुरागरसी और पतारसी करते हुए मुकदमा दर्ज होने के मात्र 08 घंटे के भीतर विशाल बोरा (19 वर्ष) पुत्र सोबन सिंह निवासी बाड़ेछीना, धौलछीना को फलसीमा रोड स्थित टाटिक हेलीपैड मार्ग के तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UK06-AL-7771 भी बरामद कर ली गई।

बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आनंद बल्लभ कश्मीरा, कांस्टेबल हेम चंद्र नागिला तथा कांस्टेबल विपिन कुमार शर्मा शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!