अल्मोड़ाएक्सक्लूसिव खबरें

पुलिस का जागरूकता अभियान जारी, क्रिकेट मैदान पहुंची पुलिस टीम क्रिकेट खेल रहे युवकों और लोगों को किया जागरूक 

 

ब्यूरो गढ़वाल की पीड़ा

 

 

 

 

 

 

अल्मोड़ा – एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर पुलिस लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक कर रही है।

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे नशे का प्रकोप और साइबर अपराध को लेकर पुलिस लगातार लोगों में जागरूकता अभियान चला रही है लोगों को साइबर फ्रॉड और नशे के प्रति जागरूक कर रही है।

इस क्रम में थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक द्वारा क्षेत्र के छड़ौजा क्रिकेट मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मौजूद खिलाड़ियों एवं अन्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जानकारी देते हुए कहा कि नशा हमेशा इंसान को शारीरिक मानसिक और आर्थिक अपंगता की ओर धकेलता है इसलिए हर व्यक्ति को नशे से दूर रहना चाहिए और लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करना चाहिए नशा इंसान के जीवन का सबसे बड़ा दुश्मन है।नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाता है, बल्कि उसके खेल प्रदर्शन, भविष्य और परिवार पर भी गंभीर प्रभाव डालता है। उदाहरण प्रस्तुत करेँ।

साथ ही खिलाड़ियों व उपस्थित लोगों को साइबर अपराध से बचाव, यातायात के नियम, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, नये आपराधिक कानून (भारतीय न्याय संहिता’, ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता’,भारतीय साक्ष्य अधिनियम), सत्यापन की जानकारियां देकर विभिन्न हेलपलाइन नंबर डायल 112, साइबर हेल्प 1930 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!