गौ सेवा और समाजसेवा के लिए पार्षद अमित साह मोनू व अभिषेक जोशी सम्मानित,वरिष्ठ भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने किया सम्मानित,

ब्यूरो गढ़वाल की पीड़ा
अल्मोड़ा। गौ सेवा, सामाजिक सरोकारों और जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले पार्षद अमित साह मोनू एवं पार्षद अभिषेक जोशी को वरिष्ठ भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने दोनों जनप्रतिनिधियों के सेवाभाव, समर्पण और सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे युवाओं पर पूरे समाज को गर्व है।
बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि समाज में ऐसे लोगों की आवश्यकता है, जो केवल अपने दायित्वों तक सीमित न रहकर जरूरतमंदों की सहायता के लिए भी हमेशा तत्पर रहें। अमित साह मोनू और अभिषेक जोशी निराश्रित गोवंश की सेवा, बेजुबान पशुओं के रेस्क्यू, उनके उपचार और सामाजिक कार्यों के माध्यम से सराहनीय योगदान दे रहे हैं। संकट के समय जरूरतमंदों के साथ खड़े रहना उनकी संवेदनशीलता और सेवा भावना को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि समाज में अच्छे कार्य करने वाले लोगों का सम्मान किया जाना चाहिए। इससे न केवल उनका उत्साह बढ़ता है, बल्कि अन्य लोगों को भी सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होकर सेवा कार्यों के लिए आगे आने की प्रेरणा मिलती है।
सम्मान प्राप्त करने पर दोनों पार्षदों ने बिट्टू कर्नाटक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी गौ सेवा, सामाजिक कार्यों और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
इस सम्मान के बाद दोनों पार्षदों के समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। स्थानीय स्तर पर भी उनके सेवाभावी कार्यों की सराहना की जा रही है।














