अल्मोड़ा सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने किया शोक व्यक्त घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना
ब्यूरो गढ़वाल की पीड़ा
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद पूरा इलाका शोक में डूब गया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगतों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
मुख्यमंत्री धामी ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि हादसे में घायल सभी यात्रियों को त्वरित एवं समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है तथा गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार हेतु उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं इस पूरे प्रकरण की लगातार निगरानी कर रहे हैं और प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हैं।मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।














