एक्सक्लूसिव खबरेंलक्सर

युवती घर से हुई गायब, पुलिस से की शिकायत

वरिष्ठ संवाददाता नाथीराम कश्यप

लक्सर! भिक्कमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती रात्रि के समय घर से अचानक गायब हो गई थी। युवती को घर से गायब देख परिजनों के होश उड़ गए। युवती के परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की युवती की खोज करने की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भिक्कमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव निवासी युवती रविवार रात्रि अपने घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने युवती को घर से गायब देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने घर के आसपास और गांव में युवती की काफी खोज की। लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं लग पाया। युवती के परिजनों ने मामले की शिकायत भिक्कमपुर पुलिस से कर युवती की जल्द ही तलाश किए जाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि बिजनौर निवासी एक व्यक्ति की शादी युवती के गांव में ही हुई थी।बताया जा रहा है की शादी के बाद से ही व्यक्ति का युवती के गांव में आना जाना लगा रहता था। बताया जा रहा है कि बिजनौर निवासी व्यक्ति ही युवती को अपने साथ लेकर गया है। भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामला संज्ञान में है मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!